आरा, मार्च 29 -- आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया पुल के समीप सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना स्थित पीएमसीएच में शुक्रवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी स्व. शिव जनम पासवान का 30 वर्षीय पुत्र भाई पिंटू कुमार था। उसका भाई ओमप्रकाश गांव का चौकीदार है। मृत पिंटू कुमार गांव में ही खेती-किसानी करता था। ओम प्रकाश ने बताया कि गुरुवार की शाम उनका भाई पिंटू कुमार किसी काम के लिए बाइक से उदवंतनगर जा रहा था। उसी दौरान पियनियां पुल के समीप सामने से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.