देवरिया, जून 10 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लाहिलपार चौराहे के समीप रविवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार चीनी मिल के सीनियर चार्ज मैन की मौत हो गई। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जिगना दुबे निवासी बृजेश दुबे (55)पुत्र स्व. महातम एक चीनी मिल में सीनियर चार्ज मैन के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह बाइक से अपने गांव से देवरिया के पिपरपाती स्थित अपने मकान पर आ रहे थे, अभी वह बरियारपुर के लाहिलपार के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बृजेश गम्भीर रूप से घायल हो गए, लोगों ने बृजेश को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गम्भीर देखकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.