एटा, सितम्बर 26 -- मामा के घर आए बालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले वाहना को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव उमरी हार निवासी वंश (4) विनय कुमार कुमार अपने मामा बालस्टर सिंह निवासी ससोता दोषपुर के यहां पर आया था। बालस्टर के घर का लेंटर पढ़ रहा था। गुरुवार की शाम को वंश घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय तेज रफ्तार से आई मैक्स पिअकप ने टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनते ही गांव के लेाग उसे बचाने के लिए पहुंच गए। जब तक स्थानीय लोग उसे कहीं ले जा पाते कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...