बोकारो, सितम्बर 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिविल डिफेंस के ओर से चंद्रा मोड़ स्थित चंद्रा इण्टर कॉलेज में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, यातायात नियमों व प्राथमिक चिकित्सा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन डॉ एसपी व कॉलेज के प्राचार्य बादल चन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सियालजोरी थाना प्रभारी सुकरू उरांव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, एफआईआर व बाल अपराध न हो इस बारे में जानकारी दी। सिविल डिफेंस के जय प्रकाश सिंह ने यातायात नियमों को विस्तार से बताया। साथ ही हेलमेट पहनने के सही तरीकों की भी जानकारी दी। वहीं, यातायात पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र दुबे ने हेलमेट नहीं लगाने वाले को व चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले के लिए निर्धारित दंड से अवगत कराया। ...