बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम फोरलेन पर जिले के कप्तानगंज चौराहे पर गुरुवार को रोडवेज से हुई दुर्घटना में घायल रोजगार सेवक ने इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया। कप्तानगंज चौराहे पर एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई थी। इसकी चपेट में बाइक सवार विजयपाल सिंह (38) निवासी दयलापुर वार्ड नंबर 8 महाराणा प्रताप नगर, नगर पंचायत कप्तानगंज आ गए थे। हादसे में रोजगार सेवक विजयपाल को गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया था। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। गुरुवार की देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के कुछ देर बाद ही विजयपाल सिंह ने दम तोड़ दिया था। मृतक विजय पाल सिंह कप्तानगंज विकासखंड में रोजगार सेवक के पद पर गड़हा गौतम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.