देवरिया, मई 26 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर कला निवासी मोनू गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता के बड़े भाई विकास गुप्ता की पांच मई को शादी थी। शादी समारोह के बाद विकास गुप्ता 19 मई को अपने नौकरी स्थल पर जा रहे थे। बड़े भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए मोनू गए और लौटते समय किशुनपाली के पास उनकी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर आते ही मां शीला देवी दहाड़ मारकर रोने लगी और रोते-रोते बेहोश हो जा रहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...