मैनपुरी, अगस्त 17 -- थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवक को बाइक द्वारा दिल्ली से वापस लौटते समय मथुरा के छाता पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। आगरा में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भूपाल निवासी 23 वर्षीय मुनीश खान पुत्र इसाक मोहम्मद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। बीते शुक्रवार को वह बाइक द्वारा घर वापस आ रहा था। जैसे ही मथुरा हाईवे पर छाता पुलिस चौकी के निकट पहुंचा था तभी किसी तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची छाता पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.