हापुड़, अप्रैल 18 -- कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित एक ढाबे के पास फ्लाई ओवर पर गाड़ी को बैक करने के दौरान हुए सड़क हादसे में घायल मां और पुत्री का उपचार चल रहा है। वहीं बुधवार को पिता पुत्र की मौत हो गई। मृतक के परिजन ने गुरुवार को पुलिस को गाड़ी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। गाड़ी चालक को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। बता दें जिला बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के गांव पूठरी निवासी 30 वर्षीय रवि गौतम 28 वर्षीय पत्नी संजू, 4 वर्षीय बेटे शिवांश और 6 वर्षीय बेटी शिवांशी के साथ बुधवार की दोपहर को बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से वापस गांव पूठरी लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित एक ढाबे के पास पहुंचने पर फ्लाईओवर पर एक गाड़ी चालक गाड़ी को बैक कर रहा था। इस दौरान पीछे से रवि गौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.