कटिहार, फरवरी 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर नवगछिया बस स्टैंड के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बल्थी महेशपुर निवासी जागो मंडल (38) कुरसेला बस्ती में महंथ लाल चौधरी के यहां घर निर्माण कार्य के लिए मजदूरी करने आया था। इसी दौरान वह चदरा (टिन शीट) खरीदने कुरसेला चौक गया था। चदरा लेकर पैदल एनएच पार करने के दौरान अज्ञात टोटो ने उसे ठोकर मार दी थी। हादसे में चदरा से जागो मंडल के गर्दन पर गहरा कट लग गया था और वह अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पहले सीएचसी कुरसेला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। लेकिन भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.