अमरोहा, मार्च 23 -- करीब डेढ़ महीने सड़क हादसे में घायल युवक की हालत नाजुक बनी है। मामले में परिजनों ने अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मुकारी में किसान छत्रपाल सिंह का परिवार रहता है। 9 फरवरी की शाम 6 बजे उनका बेटा गुरमीत सिंह किसी काम से अमरोहा शहर आया था। यहां से घर वापस लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक गांव से पहले भैड़ा भरतपुर के पास पहुंची तभी मंडी धनौरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गुरमीत गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर किया। उपचार के बीच गुरमीत की हालत नाजुक बनी है। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुरादाबाद नंबर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.