अमरोहा, मई 18 -- हाईवे पर चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अखवंदपुर निवासी समरपाल सिंह का 35 वर्षीय भतीजा महेंद्र डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। बीती 13 मई को वह ड्यूटी पूरी होने के बाद अपने साथी पवन कुमार की बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। अम्हेड़ा जियारत की पुलिया तेज रफ्तार बाइक से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में महेंद्र गंभीर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजन बेहतर उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती महेंद्र को निजी अस्पताल ले गए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार ...