औरंगाबाद, जनवरी 22 -- गोह थाना क्षेत्र के असेयास गांव निवासी लालहरि यादव के 26 वर्षीय पुत्र श्रीकेश कुमार की पटना में इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। श्रीकेश कुमार पिकअप वैन का चालक था और तीन जनवरी की रात एनएच 120 पर कोसडीहरा मोड़ के पास हाइवा और पिकअप वैन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल श्रीकेश को पहले गोह पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर किया गया। वहां कुछ दिन इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे पटना भेज दिया जहां करीब 15 दिनों तक इलाज चला। परिजनों के अनुसार बुधवार रात उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आर्थिक रूप से कमजोर था और उसकी शादी इसी वर्ष होने वाली थी, जिसकी ...