गया, मार्च 16 -- होलिका दहन के दिन गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक प्रदीप कुमार की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप मगध मेडिकल गया में तीन दिनों तक जीवन और मौत से लड़ता रहा। आखिरकार होली के दूसरे दिन रविवार को उसने भी दम तोड़ दिया। पाठक अवगत हैं कि आमस के लेंबुआ गांव के पास जीटी रोड उतरी लेन पर हुए सड़क हादसे में आमस पथरा गांव निवासी संजय यादव के 21 वर्षीय मंझले पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि इसी गांव के संजय यादव के छोटे पुत्र सतीश कुमार व महेंद्र प्रसाद गुप्ता के छोटे पुत्र रंजित कुमार की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रदीप के शव आते ही गांव में मचा चीत्कार पोस्टमार्टम के बाद रविवार को प्रदीप के शव आते ही गांव में चीत्कार मच गई। गांव के किसी व्यक्ति में कुछ बोलने के शब्द नहीं थे। वहीं होली और घटनावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.