रुद्रपुर, जनवरी 6 -- रुद्रपुर। सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, संजय नगर खेड़ा वार्ड नंबर-03 निवासी सुनीता बनिक ने बताया कि 22 नवंबर 2025 की शाम उनका पुत्र सुमित बनिक स्कूटी से गदरपुर रोड होते हुए घर लौट रहा था। जैसे ही वह पलाई ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा, तभी एलायंस गेट की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित बनिक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन में ओवरलोड माल भरकर तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में मृतक की म...