हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी-रामपुर हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल नवविवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उनके पति की हालत भी नाजुक बनी हुई है। मृतका चार महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी 20 वर्षीय काशिफा व उसके पति यूसुफ अंसारी बाइक पर बिलासपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। रामपुर हाईवे पर बेलबाबा के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में काशिफा व उसके पति यूसुफ दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि कार सवार तीन लोगों को भी चोटें आई थीं। पुलिस के अनुसार कार सवार ही घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शनिवार देर शाम काशिफा की तबीयत अधिक खराब हुई तो उसे एसटीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.