शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने के लिए शासन की ओर से नई पहल की गई है। हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले लोगों को अब 'राहबीर' का दर्जा दिया जाएगा और उन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में दी गई। मंगलवार को नगर के परौर रोड पर सिउड़ी के प्रधान के आवास पर राष्ट्रीय सुरक्षा माह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि ओवरस्पीड के कारण बाइक सवार हेड इंजरी का शिकार हो रहे हैं। पिछले वर्ष जिले में सड़क हादसों में 252 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे अधिक 50 मौतें कलान क्षेत्र में हुईं। पीटीओ आरपी गौतम ने हेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.