अमरोहा, अप्रैल 3 -- सड़क हादसे में घायल हुए ई-रिक्शा चालक की 15 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कस्बे के मोहल्ला कुम्हारान निवासी 45 वर्षीय रामवीर उर्फ कलुआ पुत्र थान सिंह प्रजापति पत्नी बबीता व बेटे राजेश के साथ बीती 21 मार्च की रात ढक्का मोड़ से उझारी लौट रहा था। ढक्का मोढ़ व उझारी के बीच उसकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। तभी से घायलों का उपचार मुरादाबाद के अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार तड़के रामवीर उपचार के दौरान मौत हो गई। दोपहर बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमजदा परिजनों ने तिगरी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मृतक के घायल बेटे राजेश व पत्नी बबीता की हालात भी अस्पताल में चिंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.