देवघर, अगस्त 17 -- देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के बलनाडीह गांव के समीप आठ दिनों पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अमडीहा गांव निवासी 35 वर्षीय छत्तीस दास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, छत्तीस दास पेशे से राजमिस्त्री था। दुर्घटना के दिन रात करीब 9 बजे देवघर से अपने घर अमडीहा बाइक से लौट रहा था। जैसे ही बलनाडीह गांव के समीप पहुंचा, बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया था। परिजन दुर्गापुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही। लेकिन गुरुवार रात उसकी तबीयत अचा...