बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक पुल के पास हुआ हादसा बिन्द थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव का था मृत किशोर फोटो : दीपनगर-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में शनिवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर शनिवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गयी। उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी विकास कुमार के 15 वर्षीय पुत्र लव कुमार के रूप में की गयी है। जख्मी 14 वर्षीय आयुष कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि लव के मौसा अयोध्यानगर मोहल्ला निवासी जितेन्द्र कुमार के घर पूजा थी। वह परिवार के साथ पूजा में शामिल होने आया था। शनिवार की सुबह स्कूटी से दोनों लड़के घ...