गिरडीह, मई 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के सीतानाला के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार अहले सुबह सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार सवार सभी बगोदर के हरिहर धाम से शादी समारोह में शामिल होकर चंद्रपुरा के तेलो लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद घायलों को पीएमसीएच धनबाद ले जाया गया। मृतक की पहचान बोकारो के चंद्रपुरा स्थित तेलो निवासी प्रमोद गोप 40 के रूप में की गई जबकि उसका भाई तपेश्वर गोप और चचेरे भाई पंचानंद गोप घायल हो गये। बताया जाता है कि ट्रक की लाइट से चकमा खाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे गिर गई। पूछे जाने पर निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि घटना तड़के चार बजे की है। कार सवार अपने घर चंद्रपुरा बोकारो जाने के लिए निकले थे। इनको डुमरी से मुड़ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.