मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- कटघर थाना क्षेत्र में रविवार दोहर में रामगंगा पुल पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने इलेक्ट्रोनिक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 6 की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। ऑटो में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौतों से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना कुंदरकी क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी किसान करन सिंह की बुआ कटघर थाना क्षेत्र के रफातपुर में रहती हैं। रविवार को करन सिंह के फुफेरे भाई धर्मपाल निवासी रफातपुर की बेटी संध्या की शादी थी। करन सिंह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे से घर से निकले थे। करन सिंह ने शादी में जाने के लिए गांव में रहने वाले संजू पुत्र मुन्ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.