दुमका, फरवरी 1 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि रानेश्वर थाना अन्तर्गत बरमसिया -रघुनाथपुर मुख्य पथ के बोराडंगाल गांव के पास रोड हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह घटना शनिवार की है। बाइक सवार युबक तेज रफ्तार से आकर एक ट्रक के नीचे घुस गया। घटना में बाइक सवार युवक का पैर टूट गया है। रानेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को उठाकर सीएचसी रानेश्वर में भर्ती कराया है। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को बाहर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.