बुलंदशहर, मार्च 21 -- नगर क्षेत्र में बीते दिनों सड़क हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत के मामले में बुलेरो पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पीड़ित पक्ष से धमैडा रोड मुस्तफागढी रहमानिया मस्जिद वाली गली निवासी सलमान पुत्र मटरू ने तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च को उसका भाई फरमान पुत्र मटरू अपनी ई-रिक्शा से वहलीमपुरा नहर की तरफ से अपने घर लौट रहा था। शुगर मिल के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार बुलेरो पिकअप के चालक ने बड़ी तेजी लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.