मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर हाईवे पर बोचहां थाना क्षेत्र स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप शनिवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जुबा सहनी पार्क के पीछे मिसकॉट लेन नंबर-4 मोहल्ला निवासी विपिन बिहारी वर्मा के 47 वर्षीय पुत्र सुमित शेखर के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिले आईकार्ड के अनुसार वह पथ निर्माण विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि शहर से वे अपने कार्य क्षेत्र में जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बचने के लिए रोड किनारे पेड़ से टकरा गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.