पटना, मई 6 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में चांदपुर हनुमान मंदिर के पास स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों जिनका इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है, के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.