काशीपुर, जनवरी 6 -- काशीपुर, संवादाता। सड़क हादसे में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोर बाजार, बिहारीपुर सिविल लाईन, बरेली निवासी नरेश कुमार ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि उसका पुत्र गौरव सागर अपने साथी शुभम नेगी पुत्र धर्मपाल सिंह नेगी निवासी रेचनस, पोस्ट चौपटा, चमोली के साथ बीते चार जनवरी को अपनी कार से रुद्रपुर से कालागढ़ को जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...