रामपुर, जनवरी 26 -- बीते गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।मामले में मृतक के पिता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को थाना शहजादनगर ने ग्राम दनिया फतेहपुर निवासी मंगलसेन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि उसका 40 वर्षीय पुत्र मुनीश अपनी पत्नी अनीता के साथ गांव से हाल निवासी मोहल्ला वसीरनगर स्थित किराए के मकान पर वापस लौट रहे थे।लिखा कि इसी दौरान एक ट्रक चालक ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए लाया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दोनों को इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया।जहां मौजूद डॉक्टरों ने मुनीश को मृत घोषित कर दिया।वही पत्नी को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया।जिसका इलाज बरेली...