अयोध्या, जनवरी 9 -- रौजागांव। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हाजी अशफाक अहमद का गुरुवार को इलाज के दौरान लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। निधन की खबर जैसे ही परिजनों को मिली घर पर कोहराम मच गया। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही रुदौली समेत आस-पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। 28 दिसंबर की शाम समय साढ़े सात बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आनन फानन में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 12 वें दिन बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हाजी अशफाक अहमद अपने मिलनसार स्वभाव,सरलता और सामाजिक सहभागिता के लिए क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते थे। रुदौली विधायक राम चंद्र यादव के पुत्र सामाजिक कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.