पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क हादसे पर ब्रेक लगाने के लिए जिले में इन्फ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने की जरूरत है। ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चार फुट ओवर ब्रिज, चार अन्डर पास एवं तीन जगहों ट्रैफिक लाइट लगाने के प्रस्ताव शामिल हैं। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि जिन जगहों पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, वहां पर जाम लगने से लेकर सड़क हादसे होते रहते हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के 15 मार्गों पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें शहर के लाइन बाजार, बिहार टॉकिज मोड़, हरदा एवं बायसी में फुट ओवर ब्रिज, शहर के गुंडा चौक, जीरोमाइल, नेवालाल चौक एवं मीरगंज मोड़, रामबाग, नवी नगर रेलवे ढाला, ब...