बागपत, फरवरी 8 -- खेकड़ा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खेकड़ा के पास गत माह हुए सड़क हादसे में पंजाब के एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिल्ली अस्पताल में भर्ती घायल युवक का एक पैर कटने की नौबत आई हुई है। घायल की पत्नी ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कडी कार्रवाई की मांग की है। गत माह 20 जनवरी 2026 की सुबह करीब आठ बजे डेरा बस्सी पंजाब का जगतार सिंह अपनी ब्रेजा कार से नोएडा अपने कार्यस्थल जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली देहरादून हाईवे पर खेकड़ा क्षेत्र में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के समय जगतार सिंह अपनी गाड़ी से उतर रहे थे, तभी पीछे से आई ग्रे रंग की वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर की हालत इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों ने पैर काटने की आव...