बेगुसराय, अप्रैल 26 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। मुंडन संस्कार में शामिल होने खगड़िया से आ रहे युवक की सड़क हादसा में मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान मेहदौली निवासी गुरुचरण राम के 34 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम के रूप में की गई। बताया जाता है कि खगड़िया से बाइक से घर लौटने के दौरान शुक्रवार को बरौनी थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर शिव गंगा लाइन होटल पिपरा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव शनिवार को मेहदौली स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बन गया। मृतक दो भाई में बड़ा था। उसकी पत्नी खुशबू देवी खगड़िया में नर्स के पद पर कार्यरत है। मृतक परिवार के साथ खग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.