मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खबड़ा में एनएच पर हुए सड़क हादसे में दारोगा भास्कर कुमार के बयान पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पकड़ाए ट्रक चालक मीनापुर थाना क्षेत्र के टैंगराहा निवासी शिवशंकर कुमार को आरोपित किया गया है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि हादसे में जख्मी युवक की फिलहाल पटना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति में सुधार है। पकड़े गए ट्रक चालक को थाने से जमानत दे दी गई है। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में एनएच पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार कुमार अभिषेक उर्फ गुड्डू बुरी तरह जख्मी हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे माड़ीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना...