महाराजगंज, नवम्बर 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता। आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन जिले के दो छोर से गुजरे ट्रैक की तुलना में साढ़े पांच मीटर ऊंची बनाई जाएगी। ट्रैक पर जहां सड़क मार्ग पड़ेंगे, वहां अंडरपास बनाए जाएंगे। इससे अंडरपास में बरसात के दिनों जलजमाव की समस्या नहीं होगी। सड़क यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा। घुघली से आनंदनगर होते हुए महराजगंज तक बनने वाली नई रेल लाइन का निर्माण अब धरातल पर शुरू हो गया है। परियोजना में कुल 53 गांवों से होकर ट्रैक गुजरेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे को 958.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। निर्माण दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में घुघली से महराजगंज महुअवा तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी। दूसरे चरण में महराजगंज से आनंदनगर तक ट्रैक बनाया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि नई रेल लाइन ऊंचाई पर डिजाइन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.