मेरठ, जनवरी 21 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि जिन दुकानों को सरकार स्वयं कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन, फूड लाइसेंस, माप-तौल प्रमाण पत्र, जीएसटी पंजीकरण और एमएसएमई जैसे प्रमाण पत्र जारी करती है, उन्हीं दुकानदारों को अवैध बताकर नोटिस, सीलिंग और जुर्माने का शिकार बनाया जा रहा है। यह व्यापारियों के साथ धोखा है। व्यापारी सड़क से विधानसभा तक आंदोलन को तैयार रहें। वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बॉबे बाजार में आयोजित संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा सरकार स्पष्ट करे जब वह कॉलोनियों में व्यवसाय को मान्यता नहीं देना चाहती तो फिर कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन, फुल लाइसेंस, माप तौल विभाग प्रमाण पत्र, जीएसटी नंबर और एमएसएमई पंजीकरण किस आधार पर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.