काशीपुर, फरवरी 5 -- काशीपुर, संवाददाता। सड़क पर बाइक लगाकर शराब पी रहे नशेड़ियों ने बाइक हटाने को कहने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनौरी पट्टी, प्रतापपुर निवासी धर्मवीर पुत्र स्व. सोमपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीते 21 दिसंबर की रात करीब 7 बजे वह किसी काम से केलामोड़ गया था। वहां अजय, संजय और सुनील पुजारी शराब पी रहे थे। उन्होंने बाइक को सड़क पर खड़ा किया हुआ था। जब उसने बाइक साइड करने को कहा तो अजय बाइक नहीं हटाने पर अड़ गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बाद में आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले...