समस्तीपुर, जनवरी 7 -- जिले के शहर इन दिनों विकास की नई तस्वीर गढ़ते नजर आ रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण, फोरलेन निर्माण और फ्लाईओवर जैसी बड़ी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इन योजनाओं से न केवल शहर का स्वरूप बदल रहा है, बल्कि यातायात व्यवस्था के बेहतर होने की उम्मीद भी जगी है। लेकिन इस विकास यात्रा के बीच एक गंभीर और अनदेखी समस्या लगातार सिर उठाए खड़ी है, सड़कों के किनारे और बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभे। शहर के प्रमुख मार्गों पर नजर डालें तो साफ दिखाई देता है कि सड़कें तो चौड़ी कर दी गई हैं, लेकिन कई स्थानों पर बिजली के खंभे अब भी सड़क से सटे या बीचोंबीच खड़े हैं। कहीं वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, तो कहीं जाम की स्थिति बन जाती है। परिणामस्वरूप, दिन भर यातायात की रफ्तार थमी रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। फ्लाईओवर निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.