संतकबीरनगर, मार्च 21 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। शहर में नाली निर्माण की ऐसी प्लानिंग तैयार की गई है। समूचा पानी सड़क पर बहेगा। नाला से निकल कर पानी सड़क पर आ रहा है। इसकी वजह सड़क नीचे है और नाली सड़क के ऊपर बनी हुई है। नगर पालिका के इंजीनियर की यह प्लानिंग देखकर हर नागरिक हैरान है। विस्तारित क्षेत्र पटखौली में सेंट थामस स्कूल के पास नई कालोनियां विकसित हो रही हैं। लोगों के आवास बन रहे हैं और आबादी में भी इजाफा हो रहा है। सेंटथामस स्कूल और बाईपास के बीच में लगभग सौ मीटर चौड़ी नाली का निर्माण किया गया है। शहर का एक प्रतिष्ठित स्कूल होने की वजह से इस रास्ते से बड़ी संख्या में बच्चे आते -जाते हैं। परिजनों के अलावा बच्चे स्वयं अपने वाहन से इसी रास्ते से आते हैं। अब यह नाली सड़क से दो फुट ऊंची है। यहां पर जिन लोगों का घर बना है वह सड़क से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.