गुमला, नवम्बर 27 -- गुमला, संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ते खतरे और दुर्घटनाओं की संख्या पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए डीसी प्रेरणा दीक्षित ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उच्च स्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक की। परिवहन और पुलिस महकमा सहित कई विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी वाले इस बैठक में डीसी ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक दुर्घटना रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। बैठक में डीसी ने जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता है वहां स्पीड ब्रेकर, साइनेज बोर्ड और चेतावनी संकेतक तुरंत लगाए जाएं। उन्होंने केओ कॉलेज के आसपास बढ़ती यातायात अव्यवस्...