औरंगाबाद, जनवरी 9 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। औरंगाबाद कलेक्ट्रेट परिसर से शुक्रवार को एसपी अम्बरीष राहुल एवं डीडीसी अनन्या सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, सुरक्षित एवं संयमित वाहन संचालन करने, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित करने, निर्धारित गति सीमा का अनुपालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु स्वयं जागरूक रहने एवं आमजनों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इसके बाद जिला परिवहन कार्यालय, औरंगाबाद के पदाधिकारियों एवं ...