रामगढ़, फरवरी 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि सड़क सुरक्षा माह के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से दामोदर ब्रिज पर सड़क सुरक्षा जागरूकता से जुड़े पोस्टर सोमवार को लगाए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन चलाने के प्रति जागरूक करना रहा। पोस्टरों के माध्यम से लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। क्लब का मानना है कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और थोड़ी-सी सतर्कता अनमोल जीवन को बचा सकती है। इस अवसर पर आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि निरंतर जाग...