रांची, जनवरी 29 -- खूंटी, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय बिरसा कॉलेज हॉकी स्टेडियम में एक रोमांचक हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला स्टार क्लब और व्हाइट टाइगर टीम के बीच खेला गया, जिसमें स्टार क्लब ने कड़ा संघर्ष करते हुए व्हाइट टाइगर को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को खेल के प्रति रोमांचित बनाए रखा। मैच के समापन के बाद विजेता स्टार क्लब एवं उपविजेता व्हाइट टाइगर टीम को जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारीक एवं मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) मो शाहनवाज द्वारा सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए एंजेलिना होरो को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का ...