औरंगाबाद, जनवरी 21 -- सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत औरंगाबाद जिले में बुधवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में सम्राट अशोक भवन में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। आयोजित जांच शिविर में कुल 73 चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान चालकों की आंखों की रोशनी, रक्तचाप सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन एवं सतर्क होकर वाहन चलाने के संबंध में जानकारी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में चालकों का स्वस्थ एवं सतर्क होना अत्यंत आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.