दुमका, जनवरी 6 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई प्रभात फेरी दुमका, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 05 जनवरी को दुमका में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत नेशनल स्कूल से हुई, जो टॉवर चौक, टीन बाजार चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए जिला परिवहन कार्यालय दुमका के पास आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए, जिससे शहरवासियों में जागरूकता देखने को मिली। इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनज...