बुलंदशहर, जनवरी 31 -- जिले में एक महीने से चल रहे सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर भव्य समापन हुआ। इस दौरान जहां एक ओर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की अलख जगाई गई, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभाग का डंडा भी खूब चला। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के चलने वाले सैकड़ों वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी मजबूरी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने चालक-परिचालकों और आम जनता से हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत में एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ और...