बोकारो, जनवरी 6 -- यातायात नियमों के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी 31 जनवरी 2026 तक संचालित होगा। इस अवधि में जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। राज्य परिवहन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सड़क सुरक्षा परिषद के आदेशानुसार तथा उपायुक्त अजय नाथ झा के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय, ट्रैफिक पुलिस कार्यालय नया मोड़ एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालय में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। शपथ कार्यक्रम के दौरान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.