हाथरस, दिसम्बर 4 -- सादाबाद। सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों के तहत बुधवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर की। इसी दौरान विद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा एंथम का ऑडियो भी प्रसारित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा नियमों की महत्ता समझाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के लिए लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणाम और सड़क पर सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी इन फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.