आगरा, जनवरी 8 -- जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा में के अंतर्गत बुधवार को उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवी संगठनों एवं एनएसएस के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर पंपलेट बांटे। चालकों एवं आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को राहवीर योजना की जानकारी दी। बुधवार को केएपीजी कॉलेज से जागरूकता रैली का शुभारंभ एआरटीओ आरपी मिश्रा एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में स्वयंसेवी संगठनों तथा एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया। बिना हेल्मेट के चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों तथा बिना सीटबेल्ट के चलने वाले वाहन चालकों को जागरुक किया गया। साथ ही नशा करके वाहन न चलाने, तीव्र गत...