धनबाद, जनवरी 29 -- मैथन, प्रतिनिधि। निरसा अनुमंडल पुलिस की ओर से मैथन डीवीसी के कल्याण केंद्र में बुधवार को सड़क सुरक्षा व साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह भी हुआ। इसमें शिक्षा, सेवा, कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, सामाजिक सुरक्षा, पर्यटन व विधि व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए 46 लोगों को एसएसपी प्रभात कुमार व ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने सम्मानित किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। एसएसपी ने कहा कि अपने बहुमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाएं। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। कार में सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैंक डिटेल, ओटीपी, एटीएम पिन किसी से साझा न करें। एसएसपी ने फर्जी लोन एप, निवेश योजना और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की अपील की।...