कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को पतारा में परिवहन, पंचायत, होमगार्डों ने प्रधानों संग बैठक की। कहा कि वे लोग ग्रामीणों संग हर दिन सड़क सुरक्षा के नियमों की अलख जगाए। विशेष तौर पर युवाओं को ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतने की नसीहत दे। प्रधानों ने वचन दिया है कि वे इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। एआरटीओ कहकशां खातून ने बताया कि कैशलेस इलाज से 'नो हेलमेट-नो फ्यूल' तक योजनाओं की भी जानकारी दी जा चुकी है। प्रवर्तन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 31 जनवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में बीडीसी सदस्य तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। बताया गया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा, हिट एंड रन प्रकरणों में सहायता, सोलेशियम स्कीम, राहवीर योजना ...