मथुरा, जनवरी 1 -- मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाते हुए सड़क सुरक्षा प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश की उपस्थिति हुआ। विधायक ने समस्त स्टेक होल्डरों, विभागों को निर्देश दिए गए कि जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह/राहवीर योजना/कैशलेस ट्रीटमेन्ट का विभिन्न माध्यमों यथा होर्डिंग, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, प्रिन्ट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। माह को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विधान सभा के ब्लाक व ग्राम सभा के प्रतिनिधियों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेन्स का सहयोग लेकर सड़क सुरक्षा...